24वां नि शुल्क नेत्र शिविर 15 से
प्रतापगढ़| महावीरचेरिटेबल सोसायटी जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित 24 वां निशुल्क नेत्र शिविर 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा। सोसायटी के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने बताया कि शिविर के पूर्व अरनोद, घंटाली, पीपलखूंट सुहागपुरा में जांच शिविर लगा कर मरीजों के आंखों की जांच की जाएगी। इन शिविरों में ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा।