पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरनोद में हुई प्रतियोगिताएं

अरनोद में हुई प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। संस्था प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोराराम मीणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशाराम मीणा ने की। राज्य मानवाधिकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें मानवाधिकार के संरक्षण जैसे संवेदनशील विषयों पर बच्चों के माध्यम से रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विभिन्न विषयों पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सप्ताह के समापन पर मानव अधिकार की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर सुरजमल मीणा,गेबीलाल डांगी, अनिता रैदास,राधा वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे