- Hindi News
- जैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर निकाली रथ यात्रा, चढ़ाई ध्वजा
जैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर निकाली रथ यात्रा, चढ़ाई ध्वजा
अरनोद| श्वेतांबरजैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर बुधवार को मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर रथयात्रा निकाल कर ध्वजा चढ़ाई गई।
वर्षगांठ के निमित्त जैन मंदिर को फूल-मालाओं विद्युत सज्जा से सजाया। मंगलवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह भगवान का महाअभिषेक कर आंगी रचना की गई पूजन पढ़ाई गई। सुबह 9 बजे से मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत हुई। रथयात्रा सदर बाजार, महल चौक, दर्जी चौक, बस स्टैंड होती हुई जैन मंदिर पहुंची। रथयात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे श्रावक जैन प्रतिक चिन्ह लिए चल रहे थे। रथयात्रा में श्रावक-श्राविका जिनशासन के जयकारे लगाते चल रहे थे। उनके पीछे श्रीजी का रथ था। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रथयात्रा में जगह-जगह श्रावक-श्राविका डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। रथयात्रा के मन्दिर पहुंचने के बाद भगवान की आरती की गई। इसके बाद ध्वजा का विधि विधान से पूजन किया। ध्वजा पिंकेश जैन नीलम जैन परिवार की ओर से चढ़ाई गई। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम हुआ।
अरनोद. श्वेतांबरजैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर निकली रथयात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाएं।