- Hindi News
- धरियावद : 27 किलो प्लास्टिक कैरीबैग जब्त
धरियावद : 27 किलो प्लास्टिक कैरीबैग जब्त
धरियावद | नगरमें पॉलिथीन कैरीबैग धरपकड़ अभियान के तहत शुक्रवार को 27 व्यापारियों से 27 किलो प्लास्टिक थैलियां को जब्त की। अभियान के तहत नायब तहसीलदार नानालाल मेघवाल, थानाधिकारी भैरूसिंह सारंगदेवोत, धरियावद पटवारी गंगाराम तेली ग्राम सेवक भवानीसिंह सहित कर्मचारियों की टीम ने किराणा, सब्जी मंडी, जनरल स्टोर, कपड़ा व्यापारी सहित कई व्यापारियों के यहां से प्लास्टिक थैलियां जब्त की। अभियान के दौरान 27 व्यापारियों से 27 किलो 700 ग्राम प्लास्टिक थैलियां जब्त की गई तथा बाद में उन्हें नष्ट किया गया।
कार्यवाहक उपखंड अधिकारी शांतिलाल जैन ने व्यापारियों से प्लास्टिक थैलियां उपयोग में नहीं लेने की अपील की। कार्यवाहक उपखंड अधिकारी शांतिलाल जैन ने बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा जिन व्यापारियों के नाम नोट किए गए हैं, उनके पास अगली बार थैलियां पाए जाने पर कोर्ट में मामला दर्ज किया जा सकता है।
व्यापारियोंमें रोष, कहा निर्माताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं : पकड़अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बार-बार प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, यदि ये थैलियां गलत ही हैं तो निर्माता पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री सीज करनी चाहिए।
धरियावद . अिभयानके तहत व्यापािरयों से समझाइश करते कार्यवाहक उपखंड अिधकारी।
अरनोद में 10 किलो पॉलिथीन जब्त
अरनोद। उपखण्ड अधिकारी ने शुक्रवार को दो टीमें गठित की। उपखंड अधिकारी विनय पाठक तहसीलदार तारा चन्द वेंकट के नेतृत्व में दोनों टीमों ने अरनोद के गौतमेश्वर रोड रतलाम रोड पर थोक विक्रेताओं, दुकानदारों तथा सब्जी बेचने वाले ठेलों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए। कार्रवाई में दुकानदारों से 10 किलो पॉलिथीन जब्त की गई।