अतिक्रमण नहर में सफाई का मुद्दा छाया
ग्रामपंचायत जाजली में शुक्रवार हो हुई रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने चरनोट पर किए गए अतिक्रमण जाजली नहर में सफाई का मुद्दा उठाया। रात्रि चौपाल में कलेक्टर रतन लाहोटी ने अरनोद उपखंड अधिकारी विनय पाठक को चरनोट पर किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही नहर की सफाई लिए सिंचाई विभाग पाबंद किया।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय की मांग उठाई। इस पर कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि सरकार द्वारा जाजली के लिए पशु चिकित्सालय स्वीकृत हो चुका है। चौपाल में अंबालाल कुमावत ने व्यथा बताई कि उसका पुत्र 11 केवी से करंट लगने से झुलस गया, जिसके इलाज में वह कर्जदार हो गया है। अंबालाल ने कलेक्टर से आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर कलेक्टर उचित सहायता का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने चौपाल में मौजूद छात्र-छात्राओं को बुलाकर पहाड़े बुलाकर उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की। ग्रामीणों ने कलेक्टर को विद्युत समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने लाइनमैन को जाजली में ही स्टे के निर्देश दिए। चौपाल में कुल 17 प्रकरण आए। ग्रामीणों ने जाजली से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क निर्माण की मांग की। रात्रि चौपाल में तहसीलदार ताराचंद वेंकट, विकास अधिकारी रमेशचन्द्र जैन, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार शर्मा, सरपंच जुझार मीणा आदि मौजूद थे।
अरनोद . रात्रिचौपाल में मौजूद ग्रामीण।