- Hindi News
- बेटी के ब्याह को जुटाए थे रुपए, फोन पर एटीएम पासवर्ड लेकर 25 हजार पार किए
बेटी के ब्याह को जुटाए थे रुपए, फोन पर एटीएम पासवर्ड लेकर 25 हजार पार किए
बेटीके ब्याह के लिए पाई-पाई जोड़कर रुपए इकट्ठे किए और ठग ने एक फोन कर रुपए पार कर लिए। बदमाश ने फोन पर खुद को बैंककर्मी बताकर उपभोक्ता से खाता नंबर, एटीएम का कार्ड नंबर और पासवर्ड पूछा और फिर ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। वारदात अरनोद कस्बे के दर्जी चौक निवासी अशोक टेलर की प|ी लक्ष्मी बाई के साथ हुई। वे टेलरिंग का कार्य करते हैं।
अशोक ने बताया कि उसने गैस कनेक्शन की सब्सिडी के लिए कुछ समय पूर्व ही खाता खुलवाया था। उसकी बेटी की सगाई हो गई है और वह अपनी पुत्री के विवाह के लिए राशि एकत्रित कर रहा था, लेकिन वह ठगी का शिकार हो गया। अरनोद थानाधिकारी डिप्टी अन्तरसिंह ने बताया कि अरनोद के दर्जी चौक निवासी अशोक टेलर की प|ी लक्ष्मी बाई को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मोबाइल पर एक कॉल आया।
फोन पर बैंक नहीं मांगता है जानकारी
^बैंकउपभोक्ताओं को एटीएम के पिन नंबर किसी भी प्रकार की जानकारी मोबाइल पर नहीं मांगता है। अरनोद क्षेत्र में पूर्व खाते रुपए जमा कराने के लिए फोन आते थे। अब ठगों ने एटीएम कार्ड नंबर पीन नंबर लेकर ऑन लाइन शॉपिंग कर ठगी करने लगे हैं। अरनोद के अशोक कुमार के साथ इस प्रकार की ठगी का मामला सामने आया है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि फोन पर एटीएम नंबर, खाता नंबर पीन नंबर की जानकारी नहीं दें। बैंक एटीएम में भी ऐसी सूचना चस्पा रहती है। अमितशाह, बैक अधिकारी बैंक ऑफ बदौदा अरनोद शाखा
बदमाश ने यूं पासवर्ड पूछे और कर ली 25 हजार की ठगी
फोनकरने वाले बदमाश ने बताया कि वह बैंक आॅफ बड़ौदा से बोल रहा है। कुछ समय पहले आपका जो खाता खुलवाया गया है उसका एटीएम कार्ड रिजेक्ट हो चुका है। नये एटीएम कार्ड के लिये आप अपने पुराने एटीएम कार्ड के नम्बर पासवर्ड दे दिजीए। नये एटीएम कार्ड जारी करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिस पर लक्ष्मी बाई ने अपने पति अशोक टेलर से बात कराई। अशोक टेलर ने अपने कार्ड का नम्बर पासवर्ड की जानकारी मोबाइल पर दे दी। उसके खाते में 26274 रुपए जमा थे। 6 फरवरी को ऑन लाइन शॉपिंग में 4999 रुपए की दो बार, 2020 एक बार, 2 हजार की तीन बार, 2485 की एक बार, 1500 की 2 बार, 1000 की 2 बार, 900 की दो बार, 500 की एक बार शॉपिंग की। 7 फरवरी को 500 की एक बार, 100 की 2 बार, 50 रुपए की एक बार और एक बार और आनॅलाइन शॉपिंग कर करीब 25 हजार रुपए निकाल लिए। खाते में अब 318 रुपए ही शेष रहे।
मोबाइलपर मैसेज आया तो पता चला ठगी हुई
प्रार्थीको जब मोबाइल के मैसेज से पता चला कि खाते की राशि निकाली जा रही है तब उन्होंने बैंक में सम्पर्क किया। पता चला कि बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को इस प्रकार के काॅल नहीं किए जाते हैं। आप किसी ठगी के शिकार हो गए हैं। अतिशीघ्र थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। प्रार्थी ने फोन नंबर 9507260308 से फोन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।