पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिताएं आज

ब्लॉक स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिताएं आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | जनजातिक्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तराशकर आगे लाने के लिए राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 10 फरवरी को जिले की चार पंचायत समिति मुख्यालयों पर ब्लॉक स्तरीय जनजाति खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि धरियावद में राउमावि, अरनोद में राउमावि सालमगढ़ पीपलखूंट में राउमावि घंटाली में प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो,खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। चयन स्पर्धा में तीरंदाजी, हेण्डबॉल, हॉकी का आयोजन होगा। इधर, राजकीय आश्रम जनजाति विद्यालय धरियावद रोड प्रतापगढ़ में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। चयन स्पर्धा में फुटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी का आयोजन होगा। एथलेटिक्स इवेंट्स में 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट जैवेलियन थ्रो होगा। तीरंदाजी इवेंट्स में 30 मीटर एवं 40 मीटर दूरी रहेगी।