पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान मेले में अरनोद रहा प्रथम

विज्ञान मेले में अरनोद रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद | धरियावदमें हुए 47 वें जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेला में अरनोद के कस्तुरी बाई कोठारी विद्यालय के छात्रों का विज्ञान माॅडल प्रथम रहा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोवाई के छात्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कस्तुरी बाई कोठारी विद्यालय के प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि छात्र गगन चौधरी ने आटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल का माॅडल प्रस्तुत किया, जिसमें वह प्रथम रहा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोवाई के प्रभारी शिक्षक बद्रीलाल डांगी ने बताया कि विद्यालय के छात्र विशाल बलाई ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

अरनोद . विज्ञानप्रदर्शनी में प्रथम आया माॅडल।