- Hindi News
- मकान में आग लगने से 10 क्विंटल रुई सामान खाक
मकान में आग लगने से 10 क्विंटल रुई सामान खाक
अरनोद|अरनोद केनई आबादी में एक मकान में आग लगने से मंगलवार को सामान जलकर खाक हो गया। अरनोद के नई आबादी निवासी रशीद मोहम्मद मंसूरी के मकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखी रजाई में भरने की 10 क्विंटल रूई सहित मशीन सामान जल गया। आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं पुरुषों ने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके, जिस पर पानी के टैंकर को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से घर का पूरा सामान खाक हो गया घर की कच्ची छत भी पूरी तरह से जल गई। आग की सूचना पर पटवारी सचिव पहुंचे मौका मुआयना किया
अरनोद. आगसे जली रुई अन्य सामान।