- Hindi News
- \"पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता संगठित हों\'
\"पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता संगठित हों\'
अरनोद | अरनोदभाजपा मंडल की बैठक मंगलवार को शिव पैलेस में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, सभापति कमलेश डोसी थे। बैठक की अध्यक्षता अरनोद प्रधान तेजराम मीणा मण्डल अध्यक्ष जगदीश कोठारी ने की मंत्री मीणा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठित समर्पित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करे। मंत्री मीणा ने सभी ईकाई अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में हुई बैठक की जानकारी ली। जयपुर में आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक शामिल होने का आग्रह किया।
कमलेश डोसी ने संगठन की गतिविधियों, पंचायतों में सदस्यता अभियान पर चर्चा की। जयपुर सम्मेलन के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा सहित जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी पिंकेश जैन, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कांता देवी जैन आदि ने संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए आने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर लैम्पस अध्यक्ष योगेश शर्मा, बसंतीलाल जैन, जीवनलाल जैन, विद्याशंकर राठौड़, केशुराम मीणा, अरनोद सरपंच शांति देवी, जिला परिषद सदस्य अनिता डांगी, प्रवीण पोरवाल, रमेश सेन, विकास लोहार, मंडी सदस्य राजेन्द्र कोठारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने किया।