- Hindi News
- मंत्री ने गांव की समस्या पूछी, लोगों ने कहा पेयजल संकट दूर करो
मंत्री ने गांव की समस्या पूछी, लोगों ने कहा-पेयजल संकट दूर करो
अरनोदमें नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन मंगलवार को जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा ने किया। सरपंच शांति देवी मीणा वार्ड पंच ने अतिथियों का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, सभापति कमलेश डोसी, अरनोद प्रधान तेजराम मीणा अरनोद मंडल अध्यक्ष जगदीश कोठारी थे। जनजाति मंत्री मीणा द्वारा अरनोद की समस्या के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के बारे में बताया।
उन्होंने हमचाखेड़ी से अरनोद तक पाइप लाइन बिछाने की मांग की। मंत्री मीणा द्वारा वार्ड पंचों से भी अपने-अपने वार्ड के विकास के बारे में जानकारी ली। उपसरपंच पुष्पा लोहार वार्ड 8 के भरत राणा ने हायर सेकंडरी के आगे कच्ची सड़क पर सीसी रोड नाली बनाने की मांग की। वार्ड में बने नाले पर रिटर्निंग वॉल की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी पिंकेश जैन, विद्याशंकर राठौड़, मंडी सदस्य राजेन्द्र कोठारी, लैम्पस अध्यक्ष योगेश शर्मा, नरेन्द्र गिरी गोस्वामी, अनिल व्यास, उपखंड अधिकारी विनय पाठक, तहसीलदार ताराचंद वेंकट, विकास अधिकारी रमेशचन्द्र जैन, सचिव लक्ष्मण लाल खटीक मौजूद थे।
अरनोद . नवनिर्मितपंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में मंचासीन अतिथि।
अरनोद पंचायतभवन के उद्धाटन समारोह में मौजूद ग्रामीण। फोटो: भास्कर