पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरनोद : बिजली कटौती से आमजन परेशान

अरनोद : बिजली कटौती से आमजन परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद। चूपनाक्षेत्र के कई गांवों में सिंगल फेज ट्रांसफार्मर से रात के समय बिजली बंद रहने से ग्रामीणों छात्रों में रोष व्याप्त है। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह चूंडावत ने बताया कि चूपना के आस-पास कई गांवों में बिजली निगम द्वारा सिंगल फेज ट्रांसफार्मर से लाइट बंद कर देने से ग्रामीणों विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समय बोर्ड परीक्षा के महज 20 दिन शेष बचे हैं। छात्र अपनी परीक्षा तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में बिजली कटौती से छात्र परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...