जमानत पर फरार वांछित आरोपी को इंदौर में पकड़ा
अरनोद| अरनोदथाना पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में जमानत के बाद से फरार चल रहे एक आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि अरनोद डीएसपी गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी रामगंज इंदौर निवासी जाकिर पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में एनडीपीएस के मामले में जमानत मिलने के बाद से ही आरोपी फरार था।