पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति विधान के साथ निकाली रथ यात्रा

शांति विधान के साथ निकाली रथ यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोदमें दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को शांति विधान कर रथयात्रा निकाली गई। मुनि विश्वनाथ सागर के सानिध्य में दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर 2 बजे शुरू हुई रथयात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरिया बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे श्रीजी का रथ श्रावक जिनशासन के जयकारे लगाते चल रहे थे। रथ यात्रा सदर बाजार, महल रोड, बस स्टैंड, जैन मंदिर गली होते हुए सरस्वती रिसोर्ट पहुंची। यहां पर भगवान की आरती की गई। रथ यात्रा में महिलाएं पुरुष डांडिया नृत्य करते हुए भगवान के जय घोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्वामी वात्सल्य के साथ रथ यात्रा की समाप्ति हुई।

खबरें और भी हैं...