पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोग्य शिविर 1400 मरीजों का हुआ इलाज

आरोग्य शिविर 1400 मरीजों का हुआ इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ . आरोग्यराजस्थान शिविर में शनिवार को 1400 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. बैरवा ने बताया कि शनिवार को जिले की रायपुरा, साटोला, लोदिया, असावता, कुल्मीपुरा, जेथलिया पंचायत पर आरोग्य शिविर लगाया गया। इनमें कुल 1479 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 1475 मरीजों की जांचें करवाई गई। जांच के दौरान 108 मरीजों को गंभीर बीमारी पर उच्च स्तरीय चिकित्सकीय संस्थान पर रैफर किया। वहीं कैंपों में व्यवस्थाओं सुचारू रूप से संचालन हो और मरीजों को पूरा लाभ मिले इसके लिए अधिकारियों ने दौरा किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कुलमीपुरा और लोदिया ग्राम पंचायत पर शिविर में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसी क्रम में सभी ब्लॉक सीएमओ ने अपने अपने क्षेत्र में लगे कैंपों का निरीक्षण किया।

आजयहां लगेंगे शिविर

डिप्टीसीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि रविवार को अलग-अलग ब्लॉकों में पांच शिविर लगाए गए। यह शिविर अरनोद ब्लॉक के सालमगढ़ पीएचसी पर, छोटी सादड़ी ब्लॉक में चांदौली, धरियावद में मांडवी, प्रतापगढ़ में कल्याणपुरा, पीपलखूंट में सेमलिया पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र पर होंगे। इन कैंपों में कोई भी मरीज सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक निशुल्क सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

खबरें और भी हैं...