दलोट में बंद पड़ी उप तहसील फिर हुई शुरू
दलोट | दलोटकस्बे में लंबे समय से बंद पड़ा उप सहसील कार्यालय मंगलवार को फिर शुरू हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विनय पाठक तहसीलदार तारा चंद वेंकट मौजूद थे। 2013 में दलोट में उपतहसील स्वीकृत हुई थी और इसका विधिवत उद्घाटन करके चालू की गई थी। उप तहसील में एक नायब तहसीलदार एक लिपिक एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी लगाया गया था। लेकिन यह उपतहसील कुछ ही दिन चली और बंद हो गयी थी। ग्रामीणों की बार-बार मांग पर मंगलवार को बंद पड़े उप तहसील को उपखंड अधिकारी विनय पाठक और अरनोद तहसीलदार तारा चन्द वेंकट की मौजूदगी में चालू किया गया। उपतहसील में नायब तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा, गिरदावर राम लाल मीणा, कनिस्ठ लिपिक अनिल मीणा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू को लगाया गया है। अब प्रतिदिन नायब तहसीलदार एवं उनका स्टाफ बैठेंगे और जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे।
दलोट . उपतहसील की शुरुआत करते उपखंड अधिकारी।