पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरियावद अरनोद के प्रधान ने पदभार संभाला, लिया विकास का संकल्प

धरियावद अरनोद के प्रधान ने पदभार संभाला, लिया विकास का संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायकगौतमलाल मीणा ने धरियावद पंचायत समिति के प्रधान रूपलाल मीणा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि विकास की गंगा बहाने का प्रयास कर गांव-गांव ढाणी-ढाणी में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पेयजल, बिजली मुहैया कराई जाएगी। प्रधान रूपलाल मीणा ने क्षेत्र में विकास करने का संकल्प लिया।

विधायक गौतमलाल मीणा ने समारोह के बतौर अतिथि अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं है। वह संगठन के प्रति पूर्ण आस्था के साथ अपनी वफादारी निभाना बखूबी जानता है। संगठन के पदाधिकारियों तथा प्रदेश के मार्गदर्शन की भी पालना संगठन के सिपाही के रूप में करता आया है। इसी कारण 1995 के बाद लगातार पांचवीं बार भाजपा समर्थित प्रधान ही चुना गया है। कार्यक्रम में धरियावद विधानसभा क्षेत्र की 3 पंचायत समिति धरियावद, लसाडिय़ा एवं झल्लारा के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच उप सरपंच शामिल हुए। चुनाव प्रभारी अजीतमल दोशी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह राणावत एवं महिला जिला मंत्री कुंवरचन्द्रकांता राव के सानिध्य में सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

अरनोद।अरनोदमें नवनिर्वाचित प्रधान सुमन मीणा उप प्रधान वंदना शर्मा सहित सभी सदस्यों ने पंचायत समिति में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति विकास मंत्री नन्दलाल मीणा, विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, जिला परिषद सदस्य हेमन्त मीणा, उपजिला प्रमुख आशिष जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश कोठारी ने की।

धरियावद में कल होगी मंडल स्तरीय बैठक

भाजपामंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह राणावत ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से सिद्धेश्वर कॉलेज सभा हॉल में जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता एवं विधायक गौतमलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में बैठक होगी। गुरुवर को विधानसभा धरियावद के कार्यकर्ता लसाड़िया से सांवरियाजी के लिए पैदल यात्रा जयकारे के साथ करेंगे। वे शुक्रवार को सांवरियाजी के दर्शन करेंगे।

अरनोद . अरनोद प्रधान उप प्रधान के पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद मंत्री नंदलाल मीणा

धरियावद. समारोह को सम्बोिधत करते िवधायक गौतमलाल मीणा।