पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़ा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू स्कूल का मामला, शिक्षकों के अपडाउन से नाराज लोगों का गुस्सा फूटा, की नारेबाजी

भास्करन्यूज| अटरू

कस्बेके आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने मंगलवार सुबह 10 बजे सीिनयर स्कूल के मैन दरवाजे पर ताला जड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के सीनियर हायर सैंकडरी स्कूल के लगभग पांच शिक्षक ट्रेन से रोजाना अपडाऊन करते है। इससे स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढाई बाधित हो रही है। इन शिक्षकों के खिलाफ छात्र-छात्राओं के माता पिता ने भी स्कूल प्राचार्य और कस्बे के लोगों से शिकायत की थी। इसके बावजूद भी शिक्षकों में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से अप डाउन करने वाले देरी से आने वाले शिक्षकों से आक्रोशित होकर ताला जड़ दिया। िशक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की। थोडी देर बाद उपखंड अधिकारी पीडी चारण ने यहां आकर हालात जाने।

इस संबंध में माध्यमिक डीईओ से फोन पर वार्ता की और कहा कि एेसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता सहमत हो गए और मेन गेट का ताला खोल दिया। प्राचार्य राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की रोजाना ट्रेन से आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इन शिक्षकों की ओर से ग्रुप बनाकर दबाव बनाया गया था। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करा दिया गया है।

अटरू. आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के ट्रेन से अपडाउन करने को लेकर सीनियर स्कूल के मेन दरवाजे पर ताला जड़ दिया।