रामलीला का हुआ शुभारंभ
धर्मप्रचारक रामलीला मंडल काशी बनारस की ओर से रामलीला का शुभारंभ राधा-कृष्ण मंदिर के सामने बुधवार रात्रि आठ बजे किया गया। इस अवसर पर चरडाना सरपंच कृष्णमुरारी दिलावर के मुख्य आतिथ्य आदर्श रामलीला कला मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता में भगवान राम की महाआरती की गई।
मुख्य अतिथि दिलावर ने राम के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान विष्णु लक्ष्मी की झांकी भी सजाई गई। रामलीला के लिए बनाए गए पांडाल में महिला पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर रामबाबू वैष्णव, दिलीप सांवरिया, प्रेम सुमन सहित कई लोग मौजूद थे।
भागवतकथा में मनाया कृृष्ण जन्मोत्सव
छबड़ा.कस्बे के हायर सैकंडरी स्कूल मैदान में पिछले चार दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक 12 वर्षीय बालसुख सनातन महाराज वात्सल्य ने कथा का वाचन किया। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया बाल लीलाओं का वर्णन किया। भगवान श्रीकृृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल जैसे भजनों पर नृृत्य किया मिठाइयां फल बांटे।
अटरू. रामलीलाके शुभारंभ अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई।