पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरंजे पर बनाया जाए सीसी रोड

खरंजे पर बनाया जाए सीसी रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| कस्बेकी ग्राम पंचायत खेड़लीगंज के गायत्री नगर वार्ड नंबर नौ के वासियों ने लगभग दो वर्ष से कलेक्टर समेत अन्य अधिकािरयों से खरंजे की मांग करते रहे हैं। इसके बावजूद खरंजे का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में रोष है। इस मांग को लेकर फिर से गजेन्द्र यादव ने कलेक्टर को शिकायत की। दलित साहित्य अकादमी के गजेन्द्र यादव राशिद अली ने बताया कि वार्ड नं. 9 में मुख्य मार्ग देवलाल बैरवा से ईगल टेलर से आगे सेन मोहल्ले तक सीसी रोड की नहीं बनने से गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। इस पर ग्राम पंचायत की ओर से खरंजे का निर्माण नहीं करवाकर नदी के चिकने पत्थर डालकर इतिश्री कर ली। गजेंद्र यादव ने बताया कि कलेक्टर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समस्या समाधान करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं पंचायत राजमंत्री सचिव ने पेंडिंग कार्यों को वार्षिक प्लान मेें जोडकर तुरन्त प्रभाव से करवाने के लिए आदेश जारी कर रखे हैं।

अटरू. गायत्री नगर के वार्ड नंबर 9 में मेन रोड पर भरा गंदा पानी।