जीत पर हर्ष जताया
अटरू. कस्बेमें ब्लॉक कांग्रेय कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में तीन सीटों पर विजय होने पर हर्ष जताया है। भारतेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि कांगे्रस शासन की जनकल्याण योजनाओं का खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ा। भाजपा की ओर से जन कल्याण योजना को बंद करने का खामियाजा 10 माह में ही भुगतना पड़ा। तीन सीटों पर कांग्रेस आने पर कस्बे की राधिका प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हेमंत शर्मा, ब्लॉक महामंत्री विरेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश सुवालंका, मंडी उपाध्यक्ष मुकेश नागर, नंदलाल मीणा, भगवान सिंह मीणा, महावीर मीणा, देवकरण नागर आदि मौजूद थे।
उधर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कांगे्रस की जीत पर हर्ष जताया है। हर्ष जताने वालों में राजेंद्र प्रजापति, इमरान गौड़, बालकिशन मेहरा, देवकरण मीणा, हलीम पठान, नरेंद्र बना, बृजमोहन नागर आदि मौजूद थे। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी में चारों पदों पर एबीवीपी की जीत होने पर कार्यकर्ताओं में जश्न मनाया।