6 वोट से जीतकर धर्मेद्र बने उपप्रधान
शाहाबाद. पंचायतसमिति में रविवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस के धर्मेंद्र यादव 6 वोट से जीतकर उपप्रधान बने। सुबह 10 बजे कांग्रेस की ओर से धर्मेंद्र यादव और भाजपा से शैलेंद्र मेहता ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद 3 बजे से मतदान कराया गया। इसमें भाजपा से पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम सहरिया मतदान करने नहीं पहुंचे। शाम पांच बजे रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ बबल ने परिणामों की घोषणा की। इसमें कांग्रेस के यादव को 10 और भाजपा के मेहता को 4 वोट मिले। इस पर यादव को 6 वोट से विजयी घोषित किया गया। यादव को निर्वाचन का प्रमाण पत्र देकर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
जितेंद्रबने उप्रपधान
अटरू.पंचायत समिति में रविवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। इसमें सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसमें कांग्रेस से तनु चौरसिया भाजपा से जितेंद्र मीणा ने नामांकन भरा। नामांकनों की जांच होने पर दोपहर बाद तीन बजे से मतदान कराया गया। शाम पांच बजे रिटर्निंग अधिकारी रामरतन सौकरिया ने परिणाम घोषित किए। इसमें चौरसिया को 8 मीणा को 9 वोट मिले। इसमें भाजपा के जितेंद्र मीणा को एक वोट से विजयी घोषित किया।
शाहाबाद. उपप्रधान धर्मेंद्र यादव।
अटरू. उपप्रधान जितेंद्र मीणा।