दो दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण संपन्न
अटरू| ब्लॉकपरानिया क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल मूंडला में दो दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण शििवर लगाया गया। प्राचार्य प्रहलाद मेघवाल ने बताया मूंडला नोडल केंद्र पर मुसैन माताजी का प्रशिक्षण 15 16 सितंबर तक चला। मास्टर ट्रेनर िदनेश कुमार गालव ने बताया कि प्रशिक्षण में संधारण सभा, गठन, अधिकार, सामुदाियक गतिशीलता, समानता, क्षमता आदि के बारे में चर्चा की।