ऊर्जा बचाओ, भविष्य सुरक्षित पाओ
अटरू| अडानीफाउंडेशन की ओर से कस्बे के सीिनयर बालिका स्कूल में छात्राओं की ऊर्जा बचाओ प्रतियोगिता परीक्षा हुई। इसमेंं 186 छात्राओं ने भाग लिया।
अडानी फाउंडेशन के दीपक मालवीय ने बताया कि उर्जा दक्षता ब्यूरो एवं विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अडानी पावर प्लांट के सहयोग से उर्जा संरक्षण की महत्व के लिए नजदीक गोद लिए हुए स्कूलों में से पांच स्कूलों में गुरुवार से शुक्रवार तक कुल 1500 छात्र एवं छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में और बी दो ग्रुप बनाए हंै। ग्रुप में कक्षा 4, 5, 6 बी ग्रुप में 7, 8, 9 के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसमें शीर्षक श्रेणी के लिए उर्जा बचाओ भविष्य सुरक्षित पाओ। बी श्रेणी में बिजली बचाओ प्रकाश बढाओ चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्लांट अधिकारी गोपाल देवडा ने बताया कि स्कूल में बच्चो को ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के लिए विद्युत मंत्रालय ने स्कूल में राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर ऊर्जा बचाओ जागरुकता अभियान चलाया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
कवाई.अड़ानीग्रुप की ओर से सालपुरा स्टेशन स्थित प्राइमरी स्कूल सीिनयर स्कूल में छात्र-छात्राओं की िचत्रकला प्रतियोगिता हुई। इसके अंतर्गत अडाणी पावर प्लांट एवं अड़ानी फाउंडेशन ने पावर प्लांट के नजदीकी पांच स्कूलों में यह प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें कु5 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अडाणी पावर प्लांट के अधिकारी गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से समाज और बालकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा, व्याख्याता मोहनलाल भाटी, अब्दुल रसीद, शिवचरण शर्मा आदि मौजूद थे।
अटरू. सीनियरबालिका स्कूल में ऊर्जा बचाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई।