मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन
भारतीयकिसान संघ ने अपनी मांगो को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष करणवीरसिंह हाड़ा ने ज्ञापन में बताया कि सरकार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है डीलर यूरिया खाद को मनमाने दामों में बेच रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसान खाद लेने भी थाने में जा रहे है। किसान संघ ने चेतवानी दी है कि उक्त समस्या का समाधान सरकार ने नहीं किया तो किसान पानी, बिजली की सप्लाई बंद कर देंगे। तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि अडानी पावर प्लांट की ओर से काम में लिये गए खराब पानी की निकासी अडेरी नदी में दे रखी थी। इससे पिछले वर्ष दड़ा, बलदेवपुरा, छत्रपुरा, रतनपुरा, गोविंदपुरा किशनपुरा बांध में पानी आने से नहर में भी पानी पहुंच गया। इससे पिपलोद, अरन्या, मोतीपुरा, मूण्डलाबिसौति, डाबडिया, हरनावदा तक के गांवों में पिछले वर्ष किसानों सिंचाई में राहत मिली थी। मगर प्लांट के अधिकारियों को कुछ लोगों ने गुमराह कर पानी की निकासी रोक दी। यदि अडानी प्लांट ने पानी की निकासी को चालू नही किया तो भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा।