पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को मिला दो दो कट‌्टे यूरिया

किसानों को मिला दो-दो कट‌्टे यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बुधवार को कॉपरेटिव सोसायटी में किसानों को दो-दो कट्टे यूरिया खाद का वितरण किया गया। सोसायटी पर वितरण के लिए पांच हजार कट्टे यूरिया पहुंचा था। इसके लिए सुबह से किसानों की कतारें लग गई। इसके चलते सालपुरा मार्ग पर जाम जैसे हालात बने रहेे।

यूरिया लेने के लिए कतारों में लगे महिला-पुरूषों में धक्का-मुक्की होती रही। किसान जगमोहन, हंसराज, बाबूलाल, सुरेंद्र, करणसिंह आदि ने बताया कि सुबह से कतारों में लगे हुए हैं। वितरण स्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इस पर दोपहर करीब एक बजे पानी का टैंकर मंगवाया गया।

गोदामनिरीक्षण में अनियमितता का आरोप: छबड़ा. भारतीयकिसान संघ ने प्रशासन कृषि विभाग पर गोदाम निरीक्षण में अनियमितता का आरोप लगाया है। भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष बृजभूषण शर्मा ने कहा कि गोदाम के निरीक्षण में किसी किसान प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया जाता है। मध्यप्रदेश में जा रहे यूरिया खाद की रोकथाम प्रशासन नहीं कर पा रहा है। कृषि विभाग एवं अधिकारी यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं। किसान संघ ने किसान प्रतिनिधियों को साथ लेकर डीलरों के सभी गोदामों का निरीक्षण करवाने और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की है। विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण छात्र संगठन के हिम्मत गुर्जर, तुलसीराम, नीतेश गालव, सुरेश बावड़ीखेड़ा एवं शोषित किसान संघर्ष समिति के मेघराज नागर, धर्मा धाकड़, ओम मीणा, राजकुमार, हेमराज, ने भी कृषि विभाग पर डीलरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को एक डीलर के पास कालाबाजारी के पांच कट्टे जब्त करवाने के लिए किसानों पर लाठिया बरसाई गई। वहीं डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान यूरिया के लिए आठ-आठ घंटे पड़ाव डालने को मजबूर है और विभाग खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहा है। समीपवर्ती मप्र में यूरिया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों ने बिल वितरण के दिन ही खाद देने की मांग की है।

खादके लिए मारामारी: अटरू. यूरियाखाद की किल्लत को लेकर क्रय-विक्रय सहकारी समिति में कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में थाना परिसर में बिल काटे गए। कृषि विभाग के सहायक अधिकारी सत्यपाल मीणा ने बताया कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति में यूरिया के तीन हजार कट्टे आए थे। बुध