- Hindi News
- लक्ष्य पूरा नहीं करने पर हटाने के निर्देश दिए
लक्ष्य पूरा नहीं करने पर हटाने के निर्देश दिए
अटरू|कस्बे केराजीव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद पारीक की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्थावाइज पांच इन्डीकेटरर्स एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, नसबंदी, आईयुडी की समीक्षा की गई।
जिन संस्थानों पर लक्ष्य के अनुरुप प्राप्ति नहीं हुई है। इनको लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। 40 प्रतिशत से कम प्राप्ति वाले संस्थानों पर कार्यरत कार्मिकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया। नोटिस के बाद भी जिन कार्मिकों की ओर से लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाएंगे। एनआरएचएम कार्मिकों के विरुद्ध हटाने की कार्रवाई एवं स्थाई कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
उपस्थित चिकित्साकर्मियों से बैठक में संस्थान की विभागीय कार्यक्रमों की संपूर्ण रिपोर्ट एवं संस्थान पर आने वाली समस्याओं की सूची साथ में लाने के लिए कहा। जिन संस्थानों पर बिजली नहीं है, वहां बिजली लगाने के लिए निर्देश दिए। एसडीआर एवं केशबुक का संधारण करने के लिए कहा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कवाई में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी कवाई को उपरोक्त प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एमआरएस में 20 रुपए शुल्क के साथ रोजाना 10 से 12 बजे तक उपरोक्त प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देश देकर उपरोक्त आशय का साइनेज संस्थान पर लगाने के लिए निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी यादव ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर चिकित्साधिकारी प्रभारी प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र मोठपुर एवं प्रसाविका मोठपुर को माह के अंत तक कम से कम पांच संस्थागत प्रसव संपन्न करवाने के लिए कहा। जिले में चल रहे आठ से 14 दिसंबर तक स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के आयोजन के संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारियों को उनके संस्थानों की उच्चस्तरीय सफाई करवाने एवं आमजन को जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएचसी एवं पीएचसी इंचार्ज तथा एएनएम जीएनएम मौजूद थे।