पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की योजना के तहत कस्बे के आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक से दस दिसंबर तक छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर समापन बुधवार को दोपहर दो बजे हुआ।

प्राचार्य हरिश कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शारिरीक शिक्षिका रजनीबाला सहयोगकर्ता हरिओम शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे तथा ताइकवांडो के गुर सिखाए। ये छात्राएं किसी भी परिस्थति में इस कला से अपना बचाव कर सकती हैं।वहीं प्रशिक्षणकर्ता रजनीबाला शारिरीक शिक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि 10 दिन के प्रशिक्षण में बालिकाओ का मनोबल बढ़ा है और हिचकिचाहट भी दूर हुई है। छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखने में कड़ी मेहनत की है। प्राचार्य हरीश कुमारी ने बताया कि मानवाधिकार संरक्षण सप्ताह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से रवाना हुई जिसे बीईईओ रामचरण मेहरा ने हरी झंडी दिखाई।

रैली का समापन उच्च माध्यमिक स्कूल में हुआ। इस दौरान निबंध चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पारितोषिक दिया गया। मंच का संचालन घनश्याम मीण ने किया।

अटरू. कस्बे के बािलका उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती शारीिरक शिक्षिका रजनीबाला।