5 पंचायतों में लगेंगे भामाशाह शिविर
अटरू| पंचायतसमिति क्षेत्र में लगने वाले भामाशाह शिविरों को पंचायत राज चुनावों के कारण स्थगित कर दिया गया था। इनको कलेक्टर के आदेश पर फिर से लगाया जाएगा। बीडीओ हरीशचंद मीणा ने बताया कि भामाशाह शिविर 9 से 13 फरवरी तक खेड़लीगंज, 18 से 21 फरवरी तक ननावता, 23 से 26 फरवरी तक केरवालिया, 9 से 12 मार्च तक शेरगढ़, 16 से 19 मार्च तक बड़ोरा ग्राम पंचायत में लगेंगे। शिविर का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा।