विद्यार्थियों ने दी नवोदय की परीक्षा
शाहाबाद |कन्या आवासीयस्कूल में जवाहर नवोदय स्कूल अटरू में सत्र 2015-16 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा जिला स्तर एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर हुई। परीक्षा में शाहाबाद पंचायत समिति के 401 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा प्रभारी विश्वास निर्भीक एवं प्राचार्य हरिश शर्मा ने बताया कि 322 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 79 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि जिला स्तर पर उक्त परीक्षा के लिए कुल नामांकन 3759 रहा है।