पांच दिवसीय भामाशाह शिविर संपन्न
अटरू| खेड़लीगंजमें पांच दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर संपन्न हुआ। शिविर सहयोगी पंचायत प्रसार अधिकारी राजेंद्र शर्मा सचिव ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि शिविर में 166 भामाशाह कार्ड, 263 आधार कार्ड बनाए गए तथा 22 बैंक खाते खोले गए। 5 राशन कार्ड, 16 पेंशन का सत्यापन किया गया। पारीक ने बताया कि 10 फरवरी को 6 से 10 वार्ड तक, 11 फरवरी को वार्ड 11 से 15 तक, 12 फरवरी को गोविंदपुरा चेनपुरिया, 13 फरवरी को रतनपुरा के भामाशाह नामांकन किए जाएंगे। तहसीलदार मुबारिक हुसैन, कानूनगो तेजकरण मीणा, राजेंद्र गुजर, पटवारी सुरेश, सूचना सहायक रुद्रवाल, सहगणक रामप्रसाद मौजूद थे।
अटरू. कस्बे में चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर में नामांकन कराती महिला।