छात्रों ने किया एक दिवसीय जिला भ्रमण
अटरू. ब्लाॅकक्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के दल ने एक दिवसीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। स्कूल के प्राचार्य हलीम मोहम्मद ने बताया कि छात्र-छात्राओं का दल एक दिवसीय भ्रमण पर गया। इसमें देवस्थान दाता महाराज, खानपुर जैन मंदिर, गागरोन किला, दरगाह, सचिवालय का भ्रमण किया।