पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम पर लगाया ग्रामसेवक से अभद्रता करने का आरोप

एसडीएम पर लगाया ग्रामसेवक से अभद्रता करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसेवकसंघ ने एसडीएम के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत भेजी है।

शिकायत में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र मुकंदपुरा में कार्यकर्ता का चयन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से निर्देश मिले थे। इस पर ग्राम पंचायत कवाई में आयोजित ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर प्रमिला बाई बैरवा का चयन कमेटी की ओर से किया गया। इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को भिजवा दी गई। इस मामले में कवाई की वार्ड पंच पुष्पाबाई के पति रामप्रसाद बैरवा ने एसडीएम को शिकायत दी थी। इस पर एसडीएम ने कवाई ग्रामसेवक बद्रीलाल को दूरभाष पर पत्रावली पेश करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामसेवक पत्रावली लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। ग्रामसेवक बद्रीलाल ने आरोप लगाया की एसडीएम ने उससे कहा कि ग्रामसभा क्या होती है। ग्राम पंचायत को चयन करने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान ग्रामसेवक बद्रीलाल के प्रक्रिया सही बताने पर एसडीएम ने नाराज होकर अभद्र व्यवहार किया। ग्रामसेवक ने चेतावनी दी है कि एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामसेवक संघ धरना-प्रदर्शन करेगा। उधर, एसडीएम रामरतन सौकरिया ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन को लेकर शिकायत मिली थी। इस मामले में पत्रावली ग्रामसेवक से मंगवाई थी। ग्रामसेवक के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है।