पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालियों की सफाई की मांग की

नालियों की सफाई की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकतपुर|अटरू उपखंडके नदीपार क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में प्रशासन की अनदेखी के कारण नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है।

इससे आम रास्तों पर कीचड़ गंदगी फैल रही है। नदीपार की बडौरा, कटावर, रीछंदा, कनोटिया, सकतपुर, किशनपुरा, शेरगढ़ ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रशासन की ओर से नालियों का निर्माण तो करवाया, लेकिन नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी आम रास्तों में फैला रहता हैं। इसके चलते कीचड़ गंदगी व्याप्त हैं। कीचड़ की दुर्गंध से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से नालियों की नियमित साफ-सफाई करवाने की मांग की हैं।