6 दिन में 98 प्रकरण निस्तारित किए
छीपाबड़ौद| ताल्लुकाविधक सेवा समिति की ओर से शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का समापन हुआ। तालुका सचिव योगेंद्र खीचंी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह में एक दिसंबर से 6 दिसंबर तक 575 प्रकरण रखे गए। इनमें से 98 प्रकरणों का निस्तारण न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजूसिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी न्यायालय कर्मचारियों बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से उक्त प्रकरणों का निस्तारण हो पाया। लोक अदालत में रीडर राधेश्याम मीना, सहायक नाजिर किशनसिंह, सुरेश मीना, बृजमोहन गौतम, मुकेश सेन, भूपेंद्र सेन, सुरजमल मीना, हरिराम जाट, गुलाबसिंह मीना, अजीराम मीना अधिवक्ता कुंजबिहारी नागर, पंकज शुक्ला चैन सिंह मीणा, बृजमोहन मालव दिनेशचंद शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
लोकअदालत में 267 प्रकरणांें का निस्तारण: अटरू. ताल्लुकाविधिक सेवा समिति की ओर से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंचला आर्य की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया। नाजिर गजेंद्र सिंह ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरण, छोटे अपराध आदि का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें एक से छह दिसंबर तक 267 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।