अवैध वाहनों से दुर्घटना की आशंका
सकतपुर| अटरू-खानपुरगउघाट-बपावर मार्ग पर अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर जीपें लंबे समय से धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। वहीं जीपों में क्षमता से अधिक सवारियों को लाते ले जाते हैं। वाहनों को तेज गति से दौड़ाते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे इनके हौंसले बुंलद होते जा रहे हैं। इसके कारण अवैध रूप से संचालित जीपों पर अभी तक अंकुश नहीं लग पाया हैं।