रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
कस्बेमें शुक्रवार शाम को रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मृत्यु हो गई।
सहायक थाना प्रभारी भगवान प्रसाद सैनी ने बताया कि गायत्री नगर वेयर हाउस बस्ती निवासी लोडूलाल (70) पुत्र सुखदेव सहरिया शाम करीब साढ़े पांच बजे शौच जाने के लिए रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। इस दौरान गुना की तरफ से रही भागलपुर ट्रेन की चपेट में गया। उसके शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।