पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्म के खिलाफ किसान ने मंडी सचिव से की शिकायत

फर्म के खिलाफ किसान ने मंडी सचिव से की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी कृषि उपज मंडी में किसानों की जिंस को व्यापारियों की ओर से कम तोला जा रहा है। इस पर कार्रवाई को लेकर एक किसान ने मंडी सचिव को शिकायत दी है। शिकायत में किसान राजेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि कृषि उपज मंडी में फर्म अतुल ट्रेडिंग कंपनी को उसने 5 फरवरी को चना बेचा था। किसान ने पहले से ही चने का तोल कर लिया था। जिसका वजन 60 किलो था। मगर इस फर्म के मुनीम गिर्राज मीणा ने तोलकर 57 किलो दर्शाया। इसके बाद फर्म के मुनीम बृजमोहन नागर ने विक्रय पर्ची बनाकर दी। किसान ने फर्म के मालिक के भाई राकेश अग्रवाल को इसकी शिकायत की तो उसने दूसरी फर्म के कांटे पर जाकर तुलवाया तो साढे़ 58 किलो वजन निकला। किसान ने इस मामले की शिकायत कृषि उपज मंडी सचिव को कार्रवाई करने के लिए दी। मंडी सचिव मनोज मीणा ने बताया कि नोटिस दिया गया है और सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वमें भी तौल को लेकर मामला दर्ज

जानकारीके अनुसार अतुल ट्रेडिंग कंपनी पर पूर्व में भी मेरमाचाह निवासी संजय पुत्र रामदयाल मीणा ने सोयाबीन की जिंस पर डेढ़ किलो अधिक तोल को लेकर शिकायत की थी। इस पर सचिव ने मामला दर्ज किया था। इसी प्रकार नोहल्या गांव निवासी नंदकिशोर नागर ने बताया कि इसी फर्म को आठ-दस वर्ष पूर्व धनिये की जिंस बेची थी। यहां प्रति बोरी पर एक किलो ज्यादा का मामला सामने आया था। इस पर कार्रवाई को लेकर एसडीएम कार्यालय में मुकदमा दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...