महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ
अटरू| मेरमातालाबगांव में संगीतमय श्रीमद महाशिवपुराण ज्ञानयज्ञ कथा का कलश यात्रा के साथ शिव मन्दिर पर शुभारंभ हुआ।
ग्रामवासियों ने बताया कि महाशिवपुराण ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर बांकेबिहारी के मंदिर से बैंडबाजों के साथ महिलाओं की ओर से गांव के मुख्य मार्ग हाेते हुए कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई भोलेनाथ मंदिर पहुंची। यहां विनोद कृष्ण महाराज ने कथावाचन किया।
ग्रामवासियों ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 20 फरवरी को प्रसाद वितरण के साथ होगी। कथा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी।
रामकथाका समापन कल
छीपाबड़ौद. तहसीलक्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ा में चौथमाता विकास समिति ग्रामवासियों के सहयोग से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमेंं वृन्दावन के संत हरबोलजी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में महिला-पुरूष उमड़ रहे हैं। रामकथा के सातवें दिन संत हरबोल महाराज की ओर से श्रीरामचंद्र जी को सबरी के झूठे बेर खिलाने का प्रसंग सुनाया गया। कथा का समापन 13 फरवरी को पूर्णाहुति कर प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
अटरू. मेरमातालाब गांव में महािशव पुराण कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।