पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं ने किया अडानी का शैक्षणिक भ्रमण, ली जानकारी

छात्राओं ने किया अडानी का शैक्षणिक भ्रमण, ली जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवाई| अदानीफाउंंडेशन की ओर से बुधवार को उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कवाई की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। एचआर बलराम पांडा ने सभी छात्राओं एवं विद्यालय परिवार का स्वागत कर शिक्षा का महत्व बताया। सेफ्टी विभाग के अशोक सोलहिया ने बच्चों को प्लांट के नियमों एवं सुरक्षा संबंधित जानकारियां एवं सिक्युरिटी के आवश्यक नियमों के बारे में बताया। एचआर विभाग के गौतम शाह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन निर्वाह के ज्ञान का विकास भी बहुत आवश्यक है। प्लांट के आशुतोष चौधरी ने टेक्निकल बिल्डिंग, रिजर्व बिल्डिंग, अॉडिटोरियम हॉल, तालाब, प्लांट का मॉडल आदि का भ्रमण एवं छात्राओं को वीडियो के माध्यम से जानकारियां दी। को-ऑर्डिनेटर गोपालसिंह देवड़ा ने प्लांट के नींव निर्माण से लेकर अभी तक हुए सभी कार्यों की वीडियो तथा प्लांट निर्माण से संबंधित अनुभवों की जानकारियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में बालिका विद्यालय अटरू की छात्राओं को भ्रमण करवाया गया। प्राचार्य मंशा मीणा ने कहा कि अदानी के प्रयास से सीख लें और यहां से प्रेरणा लें कि कैसे आदमी नीचे से ऊपर उठता है। इस अवसर पर फाउंडेशन के राजेश, दीपक मालवीय, पुष्कर, सतीश, अभिषेक सुवालका, पूनम सहित अधिकारी मौजूद थे।

कवाई. अडानी पावर प्लांट में भ्रमण करने आई छात्राएं।

खबरें और भी हैं...