पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर चलो कार्यक्रम के तहत किया गांवों का दौरा

जयपुर चलो कार्यक्रम के तहत किया गांवों का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| भारतीयकिसान संघ प्रदेश के आह्वान पर जयपुर चलो कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। भारतीय किसान संघ के तहसील प्रचार प्रमुख उत्तम नागर ने बताया कि 19 फरवरी को जयपुर में अधिवेशन को लेकर जिलाध्यक्ष घनश्याम मीणा के नेतृत्व में किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने खेडलीबांसला, दडा, निमोदा, खेडलीगदियान, बरलां, पटना आदि गांवों के किसानों को अधिवेशन में जाने के लिए कहा और जयपुर में एकजुट होकर किसानहित में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

कवाई.भारतीयकिसान संघ की बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश गंदोलिया की अध्यक्षता में हुई। संघ के प्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि गांवों का दाैरा कर प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान बाबूलाल पारेता, राजेंद्र नागर, घनश्याम मेहता, विनोद मेहता, छीतरलाल मर्मिट, मोहनलाल सुमन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...