पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायालय के कार्मिकों ने किया पौधरोपण

न्यायालय के कार्मिकों ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू. न्यायालयमें सभी कर्मियों ने न्यायालय परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया। नाजिर गजेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त न्यायकि मजिस्टे्रट, सिविल न्यायाधीश एवं ग्राम न्यायालय के प्रत्येक कर्मचारी की ओर से न्यायालय परिसर में दो-दो पौधे लगाए गए। इस दौरान नंदलाल योगी, लालचंद मीणा, मोतीलाल, श्याम लाल आदि मौजूद थे। देवरी.उच्चमाध्यमिक स्कूल परिसर में कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम दीनानाथ बब्बल ने भी स्कूल परिसर में पौधरोपण कर स्कूल प्रबंधन से इन पौधों की देखभाल करने की बात कही। इस अवसर पर सरपंच रामजीलाल धाकड़, स्कूल स्टाफ, ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने कलेक्टर सेे पीएचसी पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने, पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने कस्बे में स्वीकृत सीसी रोड से रोक हटाने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर बीलखेड़ा माल पंचायत मुख्यालय पर रात्रि कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

पौधरोपणकिया

छीपाबड़ौद|न्यायालय परिसर में शनिवार को सुबह 9 बजे पर्यावरण बचावो कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशानुसार तथा वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू सिंह ने पौधे लगाकर किया। कार्यक्रम में राधेश्याम मीना, जितेन्द्र सामरिया, किशनसिहं मीणा, सुरेशचन्द मीणा, जितेन्द्र रांव, मुकेश सेन, सूरजमल मीणा, भूपेन्द्र कुमार, योगेश खींची आदि ने न्यायालय परिसर में दो-दो पौधे लगाए। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक सतीशचन्द जैन, वन अधिकारी अब्दुल रशीद, प्रेमचन्द लोधा, पूनमचन्द चौरसिया, कृष्णमुरारी पारीक, दिनेश मालव ने पौधे लगाए।

अटरू. न्यायालयपरिसर में पौधरोपण करते न्यायाधीश अन्य कर्मचारी।