प्रताडि़त महिला ने खाया जहर
अटरू|कस्बे केगायत्री नगर निवासी एक महिला ने उसके ही परिजनों के प्रताड़ित करने से परेशान होकर सोमवार दोपहर को जहर खा लिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी द्वारकीलाल बैरवा ने बताया कि उसकी बहन बादामबाई बड़ा भाई रामदयाल उसकी प|ी संतराबाई रामदेव कॉलोनी में रहते हैं। उसने आरोप लगाया कि रामदयाल संतराबाई आए दिन बादामबाई से गाली-गलौच कर परेशान करते रहे। इसको लेकर 10 सितंबर को बादामबाई ने थाने में भी शिकायत दी थी। इस मामले में महिला का मानसिक उत्पीड़न लगातार चलता रहा। बैरवा ने बताया कि उसकी बहन बादाम बाई ने प्रताडि़त करने से दुखी होकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर में रखा जहर (चूहे मारने का पाउडर) खा लिया। बैरवा ने प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ. कमल मालव ने बताया कि परिजनों के कहे अनुसार महिला बादामबाई चूहे मारने के पाउडर का सेवन किया था। उसी के अनुरूप उपचार दिया गया है। फिलहाल महिला की तबीयत ठीक है।
अटरू. डायन बताने से दुखी महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।