- Hindi News
- बिजली का तार छूने से बस के टायर जले, परिचालक घायल
बिजली का तार छूने से बस के टायर जले, परिचालक घायल
अटरू|भाजपा सरकारका एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे अटरू क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए आई बस में बिजली का तार छू जाने से आग लग गई।
इससे बस के टायर जल गए। जानकारी के अनुसार एक निजी बस भाजपा कार्यकर्ताओं को लेने के लिए आई बस बरलां से पटना गांव की ओर जा रही थी। ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार बस से टच हो गया।
इससे बस में आग लग गई। आनन-फानन में बस चालक ने तो कूद कर जान बचा ली, लेकिन परिचालक मंगलसिंह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है।
अटरू. भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने वाली बस पर बिजली का तार टूट कर गिरने से बस के टायर जल गए।