मिट्टी नहीं हटाने से फिसले यात्री
अटरू. कस्बेके रेलवे स्टेशन के बाहर बनाए गए सीसी रोड पर ठेकेदार के कर्मचारियों में मिट्टी डाली हुई है। इस दौरान बारिश होने ने रोड पर कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। कस्बे के महेंद्र अदलक्खा, पूर्व सरपंच रामस्वरूप मीणा, सोनू गुर्जर आदि ने बताया कि ठेकेदार ने रेलवे परिसर में कॉलोनी कस्बे के मुख्य मार्ग पर नया सीसी रोड बनवाया था जिस पर ठेकेदार ने मिट्टी डलवा दी। कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकेदार ने रोड से मिट्टी नहीं हटवाई। शुक्रवार रात्रि को बारिश होने से सीसी रोड पर कीचड़ हो गया। इससे यात्रियों को स्टेशन से वाहन आने में परेशानी हो रही है। वहीं कई यात्री कीचड़ में फिसल गए।