पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

किसान के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोठपुरथाना क्षेत्र के दिलोदहाथी गांव के खेत पर सौ रहे किसान बंशीलाल मीणा के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर चुरा ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सिविल न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि आरोपियों ने पिछले दो दिन पूर्व दिलोद हाथी गांव में खेत पर सौ रहे किसान पर कंबल डाल कर चाकूओं से हमला किया तथा वहां रखे डीजल के ड्रम से डीजल भरकर ट्रैक्टर को चुरा कर ले गए। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अन्दर थानाधिकारी पृथ्वीराज मीणा ने दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। मीणा ने बताया कि मांगीलाल पुत्र घीसा निवासी मोतीपुरा को एवं चन्द्रसिंह पुत्र प्रभूलाल निवासी लक्ष्मीपुरा थाना जांगीरपुरा तहसील मनोहरथाना जाति तंवर राजपूत को गिरफ्तार किया।

ऐसेधरे गए चोर

पुलिसकी ओर से किसान के खेत पर नक्शा मौका दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर उक्त चोरों की मौके पर एड्रेेस आईडी मिली। इस पर नाम, पता मोबाइल नम्बर मिले। इनकों ट्रेस करवाकर चोरों तक पहुंचा गया। चोरों को पकड़ कर थाने में लाया गया। यहां पूछताछ कर चोरी के ट्रैक्टर के बारे में पूछा। अस पर चोरों की निशानदेही पर पुलिस टीमें रवाना की गई है, ताकि शेष आरोपियों और ट्रैक्क्टर को पकड़ा जा सके।

अटरू. ट्रैक्टर चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।