पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया वार्ड का लोकार्पण

विधायक ने किया वार्ड का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को विधायक ने एनएचएम से बने वार्ड का लोकार्पण किया।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी यादव ने बताया कि एनएचएम की ओर से 20 लाख की लागत से निर्मित वार्ड का लोकार्पण विधायक रामपाल मेघवाल ने सुबह दस बजे किया।

इस दौरान विधायक मेघवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे और समस्या आए तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के परिजनों के लिए 50 लाख की लागत से चिकित्सालय में धर्मशाला बनाई जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. दीपमाला नागर, डॉ. वंदना यादव, प्रधान गिर्राज धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

अटरू. लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोग।