खराब हुई फसलों का जायजा लिया
तहसील क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। रबी की प्रमुख फसलों सरसों और धनिया में ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते दो वर्षों से रबी एवं खरीफ की फसलों में नुकसान उठा रहे किसानों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब शुक्रवार रात्रि को हुई बारिश के दौरान 100-150 ग्राम के ओले गिरे।
तहसील क्षेत्र के बरलां पंचायत में बरलां, हानिहेड़ा, फत्तूखेडी, बलदेवपुरा, खेड़लीबासला तथा ग्राम पंचायत पटना के मंूडला, पटना, टिगरी, महाराजपुरा, उम्मेदगंज, मुसेनमाता, छत्रपुरा, बलदेवपुरा अटरू के माल में सरसों, धनिया, लहसुन, गेहूं, चने की फसलें खराब हो गई। इनमें से कई गांवों में तो 15 से 20 मिनट तक ओलावृष्टि होने से किसान निराश हैं।
रविवार को पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने गांव-गांव जाकर फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक रामपाल मेघवाल उनके साथ मंडल अध्यक्ष गिर्राज नागर, प्रधान गिर्राज धाकड़, पूर्व प्रधान नंदलाल मीणा, रुद्रप्रताप सिंह, दशरथ शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रेम सुमन सहित कई लोग थे।
वहीं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला परिषद सदस्य हेमंत शर्मा, वीरेंद्रप्रताप सिंह, भारतेंद्र सिंह, देवकरण नागर, लोकेश नागर आिद ने भी खेतों में फसलों की स्थिति देखी।
ओलावृष्टि से प्रभावित इन गांवों के खेतों पर जाकर देखा तो सरसों, धनिया, चना, गेहंू , लहसुन की फसलें खराब हो गई। इन्होंने बताया कि लगभग 80-90 प्रतिशत नुकसान हुआ है। सरकार से मुआवजे की मांग रखकर पटवारियों से सर्वे करवाया जाएगा। जिससे ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को मिल सकेगा। बरलां में ओलावृष्टि के तीसरे दिन पहुंचने पर किसानों ने आक्रोश जताते हुए विधायक रामपाल मेघवाल से नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि आप विधायक होते हुए भी समय से नहीं पहुंचे, लेकिन पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने आकर सुध ली।
प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा दिलाया
किशनगंज.उपखंडक्षेत्र में गत दिनों हुई ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक ललित मीणा ने रविवार को 12से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से चर्चा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक मीणा ने पंडाली गांव में सरसों के खेत मे जाकर फसल का जायजा लिया। यहां लगभग 20 बीघा की सरसों की फसल टूटकर पड़ी हुई थी। इस पर विधायक मीणा ने प्र