पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पंचायतों में संभाल रहे पद

सरपंच पंचायतों में संभाल रहे पद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति क्षेत्र में निर्वाचित सरपंचांे ने मंगलवार को पूजा कर पदभार ग्रहण किया। पीपल्दा ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच मुरारीलाल मीणा ने निर्वाचित सरपंच इकलेश वर्मा को पदभार ग्रहण करवाया। पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। सरपंच वर्मा ने ग्रामीणों को पंचायत का विकास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सचिव रमेशचंद्र शर्मा,भी मौजूद थे। बजरंगगढ़ पंचायत से निर्वाचित सरपंच संतोष बाई को पूर्व सरपंच दुर्गाशंकर नागर ने पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में सचिव बालमुकुंद कोली भी मौजूद थे। रानीबड़ौद के निर्वाचित सरपंच ऐजाज मोहम्मद को पूर्व सरपंच शंभुदयाल नागर ने पदभार ग्रहण करवाया।कार्यक्रम में पूर्व सरंपच बुद्धिप्रकाश सहरिया, गिरिराजसिंह हाडा़, सेठी नागर, आरिफ खान, सलीम मोहम्मद, गिरीश नागर, आशिक मोहम्मद, सचिव कन्हैयालाल सुमन, पूर्व सरपंच अशोक सहरिया वार्ड पंच बंटी पंकज आदि मौजूद थे। रामगढ़ मंे मंगलवार को पूर्व सरपंच उर्मिला तिवारी ने निर्वाचित संरपच ममता मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। इस दाैरान डॉ. जोधराज मीणा, गुरुवचन भारती, हेमराज तिवारी, सचिव विष्णुप्रसाद गोठानिया भी उपस्थित थे।

बोहत.ग्रामपंचायत मियाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच लवली यादव ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने सरपंच यादव का ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। सेवा केंद्र सचिव मदनलाल सुमन की उपस्थिति में पूर्व सरपंच चंदा महावर ने नवनियुक्त सरपंच को चार्ज सौंपा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महेंद्र यादव, उपसरपंच जगदीश गुर्जर, रामस्वरूप यादव, सत्यनारायण राठी, वार्ड पंचों सहित ग्रामीण मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच को समर्थकों ने नारियलों से तोला। वहीं दूसरी ओर समीपवर्ती हिंगोनिया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच राजेंद्र मीाण को सेवा केंद्र पर पंडित आनंद शर्मा ने पूजा-अचर्ना कर पदभार ग्रहण करवाया। पंचायत सचिव हुकमचंद मीणा की उपस्थिति में पूर्व सरपंच मुरारीलाल वैष्णव ने नवनियुक्त सरपंच को चार्ज सौंपा। इस अवसर पर उप सरपंच सुरेश मीणा, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच रामचरण मीणा सहित बलदेवपुरा, श्यामपुरा, हरसौली, पाड़लिया, हिंगोनिया के ग्रामीणों ने सरपंच का स्वागत किया।

हरनावदाशाहजी.निकटवर्तीगांव शोरती में सरपंच रिंकू मीणा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। वार्ड मेंबर पति यतेंंद्र मेवाड़ा ने बताया कि शाेरती ग्राम पंचायत में बुधवार को पदभार ग्रहण समारोह हुआ। पूर्व सरपंच गोपाल शर्मा ने नवनिर्वाचित महिला सरपंच रिंकू मीणा को चार्ज सौंपा। इस दौरान ग्राम सेवक, उपसरपंच रामलाल, वार्ड मेंबर सीमा मेवाड़ा, धन सिंह, जगदीश मीणा, नबी खान, बबलू मीणा, कंवरलाल लववंशी, अजीज खां, हरिशंकर मीणा, रामबिलास, मौजूद थे।

बोहत. नवनिर्वाचित सरपंच लवली यादव पदभार ग्रहण करते हुए।

अटरू. क्षेत्र की पटना पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच पद ग्रहण करते हुए।