- Hindi News
- हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे
हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे
भाजपामंडल कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को हुआ। इसमें सरकार के एक साल पूरा हाेने तथा 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गिरिराज नागर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी विधायक रामपाल मेघवाल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार का कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर स्वागत किया।
कृषि मंत्री सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनावों और सरकार के एक साल पूर्ण होने पर हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को लेकर 13 दिसंबर को जयपुर होने वाली रैली में पहुंचें। साथ ही परवन वृहद सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाने तथा जिले में खाद की किल्लत को दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के आधार पर ही टिकटों का वितरण किया जाएगा।
स्वागतद्वारा लगाकर स्वागत
कार्यकर्तासम्मेलन से पूर्व कस्बे में पहुंचते ही कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी का बस स्टैंड पर अल्प सख्यंक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिलावर परिवार ने सरपंच कृष्णमुरारी दिलावर के नेतृत्व में गांधी पार्क के पास, धाकड़ समाज ने अध्यक्ष शंकरलाल नागर के नेतृत्व में, राजपूत समाज ने मनोज प्रताप सिंह दोलत सिंह हाडा के नेतृत्व मे, माली समाज ने प्रेम सुमन के नेतृत्व में हाट चौक में दशरथ शर्मा नवल सोनी के नेतृत्व मेंे स्वागत किया
येरहे मंचासीन
मंडलअध्यक्ष गिरिराज नागर, प्रधान गिरिराज धाकड़, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन बलराज नागर, पूर्व प्रधान नंदलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश भैसड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नागर, पूर्व डायरेक्टर दशरथ शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमरुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री अशोक मीणा अतुल पारिक ने किया।
इन्होंनेकिया स्वागत
पूर्वमंडल अध्यक्ष ओम धाकड़, सरंपच कृष्णमुरारी दिलावर, प्रदीप नागर, रामबाबू वैष्णव, संजय दायमा, प्रमोद शर्मा, दीलिप सांवरिया, महेश योगी, इंद्रराज नागर,नरेंद्र मीणा, पंवन गालव, सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
अटरू. कस्बेमें हुए भाजपा मंडल सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता।